पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
रविवार को 10:00 बजे अमरकंटक में महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारों की संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने यहां अमरकांठेश्वर महादेव के साथ ही जलेश्वर महादेव तथा अमरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाते हुए फूल बेलपत्र तथा दूध चढ़कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।