शनिवार 3:00 बजे लीला टोला में महिलाओं ने कमपोजिट शराब दुकान पहुंच कर इसे बंद कराया। शराब दुकान कर्मचारियों के द्वारा युवतियों से अभद्रता और मारपीट किए जाने के मामले पर महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जब से यहां शराब दुकान खुली है तब से आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है जिसे बंद किया जाए।