हरदा: हरदा में स्मार्ट मीटर से मिलेगी हर यूनिट की जानकारी, उपभोक्ता भ्रम छोड़कर करें सहयोग : उपेंद्र मीणा।
Harda, Harda | Jun 11, 2026 हरदा शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान को लेकर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए उपेंद्र मीणा ने कहा कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनसे उपभोक्ताओं को बिजली खपत की पूरी जानकारी सीधे मोबाइल पर मिलती रहेगी। इससे यह पता चल सकेगा कि कितना बिजली बिल बन रहा है, कितनी यूनिट खर्च हो रही है और खपत में कितना बढ़ाव या कमी आ रही है।