एसओजी टीम पर हमला कर फरार कराए गए पशु तस्कर रहशूल को पीपीगंज पुलिस ने एक सप्ताह बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई है, जिसमें जिले की पुलिस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। घटना 18 नवंबर की देर शाम की है, जब जिले की एसओजी टीम सादे कपड़ों में पीपीगंज थाना क्षेत्र के बंजारा डेरा स्थित रहशूल के घर से उसे गिरफ्तार करने गई थी।