कटनी नगर: स्लीमनाबाद तिहारी रोड पर नशे में वैन चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 घायल
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत तिहारी रोड एक तेज रफ्तार वैन चालक ने नशे की हालत में ई रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी घटना रविवार शाम 6:00 बजे घटित हुई इस घटना में वैन चालक सहित ऑटो चालक और एक अन्य घायल हुआ है। जिन्हें 108 एबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। घटना की जानकारी आज सोमवार दोपहर 12:00 घायल के परिजनों द्वारा दी गई। वेन चालक नशे की हालत में था।