सीतापुर: साहुआपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के सहुआपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।