मेरठ: कंकरखेड़ा में गैस पाइपलाइन में लगी आग, कॉलोनी में मचा हड़कंप, लोग घरों से बाहर निकले
Meerut, Meerut | Apr 29, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में बुधवार सुबह एक रिटायर्ड दरोगा के मकान के बाहर से गुजर रही गैस पाइपलाइन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली