हसनगंज: थाना औरास क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस से टकराई कार, दो लोग गंभीर घायल, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा
उन्नाव जनपद के थाना और आज क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास टोल प्लाजा के पास एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही एंबुलेंस से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) रेफर किया गया है।