खैरलांजी: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 7 मार्च तक किसानों का पंजीयन, खैरलांजी तहसील में पंजीयन केंद्र बनाए गए
किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने एवं उन्हें बिचौलिये एवं दलालों के शोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की व्यवस्था की गई है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 07 फरवरी से प्रारंभ कर दिया गया है, यह पंजीयन प्रक्रिया 07 मार्च 2026 तक चलेगी। जन संपर्क कार्यालय से गुर