देवबंद क्षेत्र में ट्यूबवेल से मोटर और तार चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का देवबंद पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे सफल खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 9 किलो 650 ग्राम तांबे का तार, जो ट्यूबवेल मोटरों से निकाला गया था, तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं।