हिलसा: हिलसा थाना पुलिस ने अलग-अलग गांव से पांच फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Hilsa, Nalanda | Sep 1, 2024 हिलसा थाना पुलिस ने हिलसा व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश के आदेश अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पांच फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार फरार वारंटी में हिलसा थाना क्षेत्र गजेंद्र बीघा गांव के राजेंद्र यादव, बिहारी रोड के संजय कुमार,गुटकू, छोटू कुमार एवं संजय कुमार को गिरफ्तार किया है।