हिलसा: विस्कुरवा गांव के पास सड़क पर विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
Hilsa, Nalanda | Aug 31, 2024 शनिवार को हिलसा थाना क्षेत्र के विस्कुरवा गांव के समीप सड़क पर विद्युत प्रवाहित तार संपर्क में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के विस्कुरवा गांव निवासी कैलाश प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के रूप में किया गया