धौलपुर: शहर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार, पुलिस रही मुस्तैद
ईद का पावन पर्व शहर में पूरे उत्साह, उमंग और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नए परिधानों में सजे लोग ईदगाह की ओर रवाना हुए, जहां बड़ी संख्या में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश-प्रदेश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। शनिवार सुबह में ईदगाह परिसर में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसर