गोमिया प्रखंड अंतर्गत गोमिया मोड़ पर मंगलवार समय लगभग 6 बजे बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहमद यूनुस का पुतला फूंका है।इस दौरान मोहमद यूनुस का पुतला धू-धू कर जला है।विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से हिंदू समुदाय कट्टरपंथियों के निशाने पर है।