धामपुर: नहटौर के मोहल्ला तकियागढी पश्चिमी के एक युवक की महाराष्ट्र के सोलापुर में छत से गिरने से हुई मौत
सोमवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के मोहल्ला तकियागढी पश्चिमी निवासी 28 वर्षीय आफताब पुत्र इसरार महाराष्ट्र के सोलापुर में काम करने के लिए गया था। बताया जाता है कि वह बारिश के दौरान छत पर तिरपाल डालने गया था इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया।