सिंगोड़ी:– सिंगोड़ी क्षेत्र के पुराने इलाहाबाद बैंक भवन के सामने, देवकरण साहू के निवास स्थान के पीछे, पिछले तीन दिनों से एक विशालकाय अजगर के घूमने की खबर से स्थानीय लोगों में डर व्याप्त था। यह अजगर लगभग 10 फीट लंबा था, जिसके कारण लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे थे।