नबीनगर: नवीनगर में संजीव सिंह जिंदाबाद के नारे से पूर्व विधायक बीरेन्द्र सिंह घबरा गए, मंच पर उलझ पड़े
नबीनगर में रविवार को दोपहर आयोजित एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इसी सीट से टिकट के दावेदार पूर्व सांसद व नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह और दूसरे दावेदार वरीय नेता संजीव कुमार सिंह मंच पर ही आपस में भिड़ गए। दोनों उलझ पड़े और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। इस वजह से मंच और मंच के नीचे कुछ देर तक हंगामा होता रहा और कार्यकर्त