कोंडागांव: फरसगांव बस स्टैंड में डिवाइडर के पास अचानक मुड़ी कार, पीछे से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं, बड़ी दुर्घटना टली
सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे कोंडागांव की ओर से आ रही एक कार अचानक फरसगांव नगर के बस स्टैंड के पास डिवाइडर के पास से मुड़ रही थी। जिसे पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई, कार के पीछे का हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। एक बड़ी बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक मुड़ गया और ट्रक ने टक्कर मार दी।