क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार रात 11 बजे बताया कि भदेसर क्षेत्र के रेवलिया खुर्द की ग्राम पंचायत स्थित बाणनाथपुरा में कल से बगड़ावत का भव्य मंचन जारी है। खाखलिया श्याम मंदिर परिसर में दिनेश खारोल और उनकी टीम ने लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। मां नारसिंह की सवारी की झांकी और पारंपरिक रागों ने माहौल को भक्ति और लोकधारा से सराबोर कर दिया। लेहरू लाल जाट और छगन लाल ज