धनौरा: गजरौला हाईवे पर कैंटर और कंटेनर की भिड़ंत, कैंटर में लगी आग, ई-रिक्शा जलकर हुई राख
गजरौला में नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार तड़के करीब चार बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक डीसीएम और ई-रिक्शा से लदे कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा झनकपुरी के पास हुआ, जहां मुरादाबाद की ओर जा रही डीसीएम का अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के टायरों में तुरंत आग लग गई।