झालरापाटन: झालरापाटन के औषधालयों में गंदगी पर एसडीएम ने जताई नाराजगी, यूनानी चिकित्सक अनुपस्थित मिले
झालावाड़ एसडीएम अभिषेक चारण ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे झालरापाटन स्थित आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी औषधालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों ही औषधालयों में जगह-जगह गंदगी पाई गई। गंदगी देखकर एसडीएम चारण ने मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।