मौदहा: मौदहा में तबादले की मांग पर अड़े वकीलों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। 2 अप्रैल को बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और उनके पेशकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की थी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है। इसी व्यवहार से आक्रोशित होकर