उदवंत नगर: पियनिया से एसिड अटैक के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पियनिया गांव में बीते 15 मई को हुए एसिड अटैक की घटना का मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इसको लेकर पीड़ित की पत्नि रीना देवी द्वारा उदवंंतनगर थाना में कांड दर्ज कराया गया था।एसिड अटैक में वृजमोहन राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिनका इलाज नीजि नर्सिंग होम में चल रहा है। आरोपी की पहचान पियनिया के संजय यादव के रूप में हुईं।