उदवंत नगर: मतदाता जागरूक कार्यक्रम के तहत उदवंतनगर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जुनून जीविका महिला संकुल संघ कार्यलय उदवंतनगर में मतदाता जागरूक कार्यक्रम के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काफी संख्या में जीविका दीदियों ने अपने हाथ पर मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाए। प्रतियोगिता की उद्घाटन डीडीसी विक्रम वीरकर ने किया।साथ ही बिना प्रलोभन एवम निष्पक्ष भाव के साथ मतदान करने एवम कराने हेतु सभी ने शपथ लिया।