सारठ: तुलसीडाबर की विधवा का गांव के पति, पत्नी व पुत्र पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
तुलसीडाबर की विधवा यशोदा देवी ने शुक्रवार शाम 4 बजे गांव के पति, पत्नी व पुत्र पर गाली गलौज व जान मारने के लिए उतारू होने का आरोप लगाया है। बताया कि दरवाजे के पास झाड़ू लगाने को लेकर उभरे विवाद पर उमेश पोद्दार, चंचला देवी व सुमेश्वर पोद्दार लाठी-डंडा व बड़ा चाकू लेकर गाली गलौज करते जान मारने के लिए उतारू हो गया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।