उमरेठ: आमाटोला के जल संकट को लेकर पंचायत पहुँचे ग्रामीण,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
उमरेठ के आमाटोले का जल संकट बडा मुद्दा बन गया है। आमा टोला के नागरिकों ने जनपद पंचायत पहंुचकर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष जमील खान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आमाटोला के जल संकट को हल करने की मांग की गई। उमरेठ पंचायत के इस टोले में बोर फेल होने स ेजल संकट का निदान नहीं हो सकता है।जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जमील खान ने कहा अधिकारियों की गलती से समस्या बनी है।