देवपुर के स्कूल परिसर में कुत्ते ने बच्चों को काटा, शिक्षक ने परिजनों को सूचना नहीं दी, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
लवकुशनगर जनपद पंचायत के ग्राम देवपुर स्थित शासकीय स्कूल में लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में कुत्ते ने बच्चों को काट लिया, लेकिन शिक्षकों ने परिवार को जानकारी देने की जरूरत नहीं समझी। परिजन के अनुसार घटना के दो दिन बाद जब बच्चों की तबीयत बिगड़ी, तब पिता उन्हें शासकीय अस्पताल लवकुशनगर लेकर पहुंचे, जहाँ इलाज किया गया।