बौंसी: बौसी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाई जा रही होली, बच्चों में उत्साह
Bausi, Banka | Mar 3, 2026 बौसी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। मंगलवार सुबह 8:00 बजे से ही मोहल्ले एवं सड़कों पर लोग होली खेलते नजर आ रहे हैं। वही मधुसूदन मंदिर में होली पर्व को लेकर सुबह से ही लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। भगवान को पूआ पकवान का भोग लगाया। इस दौरान सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।