सरदारशहर: श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सरदारशहर की सवाई बड़ी में जल संरक्षण अभियान में की शिरकत
वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान' के तहत गुरुवार को जिले की सरदारशहर तहसील के सवाई बडी में आयोजित जल संरक्षण कार्यक्रम में श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड अध्यक्ष सुथार ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं जनभागीदारी बढाने, जल स्रोतों के संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।