शाजापुर: भीषण गर्मी से शाजापुर में जल संकट, चिल्लर डेम में केवल 2 फीट पानी बचा, कई वार्डों में पानी की सप्लाई हुई कम
शाजापुर में भीषण गर्मी के बीच अब जल संकट भी गहराने लगा है। शहर के 29 वार्डों और करीब 70 हजार आबादी वाले क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई की जा रही है, वहीं कई इलाकों में पानी आने का समय भी घटकर 30 से 45 मिनट रह गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने तक के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। कई वार्डों के रहवासियों ने पानी की कमी की शिकायत की हे ।