बदायूं: खौसरा गांव में बुजुर्ग छत से गिरे, इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 5, 2026 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के खौसरा गांव में गनेश राम पुत्र बिहारी छत से गिर गए। तो परिजन उन्हें पहले बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर गए। फिर उसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां गनेश राम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गनेश राम के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।