मधेपुरा: शहर में बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल शोषण के खिलाफ निकाली गई जिला स्तरीय जागरूकता रैली
मधेपुरा में बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं बाल शोषण के खिलाफ सोमवार को एक जिला स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मधेपुरा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के सामुदायिक स्वास्थ्य एवं विकास कार्यक्रम के तहत आईसीडीएस, महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त सहयोग से निकाली गई।