डलमऊ: व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने अपनी टीम के साथ जनपद में छठवां स्थान आने वाली उम्मे हबीबा को सम्मानित किया
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में डलमऊ के चौहट्टा मोहल्ले की उम्मे हबीबा ने रायबरेली जनपद में छठवां स्थान प्राप्त किया है। छठवां स्थान प्राप्त करने पर शनिवार को समय लगभग 5 बजे व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य एवं राजेंद्र वैश्य के द्वारा प्रतीक चिन्ह व माला पहनकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप मिश्रा, बीनेश गुप्ता,शईद अहमद, समेत अन्य लोग मौजूद रहे