उन्नाव: फतेहपुर चरासी क्षेत्र में सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
Unnao, Unnao | Apr 13, 2026 फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 08 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर नारेखेड़ा पुलिया के पास डंपर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।