शाहपुरा: बरगी बांध क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई, मां-बेटे का शव बरामद, रैंप बनाकर क्रूज बाहर निकाला गया
जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार शाम 5 बजे हुए क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शुक्रवार सुबह आगरा से पहुंची NDRF की स्पेशल रेस्क्यू टीम ने एक महिला और बच्चे का शव बरामद किया। हादसे के वक्त क्रूज पर 29 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को गुरुवार रात तक ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।