बलिया थाना की पुलिस में 01 देशी कट्टा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चला रही है. इसी कड़ी में वाहन जांच के दौरान बलिया थाना की पुलिस ने ध्रुव कुमार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है.