अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 5K के पास रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की हुई दर्दनाक मौत
गांव पांच के के पास एक बाइक और रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक 75 वर्षीय महेंद्र सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।