जलेसर: 13 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक, जलेसर में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कारण- मेंटेनेंस और केबल परिवर्तन कार्य
एटा जिले की जलेसर तहसील के कटरा/महावीर चुंगी गेट क्षेत्र में मंगलवार, 13 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक मेंटेनेंस और एबीसी केबल परिवर्तन कार्य के कारण की जाएगी।इस दौरान महावीर गंज में स्थापित 1 नग 25 केवीए, 3 नग 100 केवीए और 2 नग 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर से जुड़े उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल सकेगी।