गरखा: हेमंतपुर कसीना में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Garkha, Saran | Dec 11, 2025 जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चल रहे 16 दिवसीय अभियान के तहत गुरुवार को करीब 2:00 गरखा के हेमंत पुर कसीना में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों और महिलाओं को लैंगिक समानता ,बाल सुरक्षा कानून, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।