पन्ना: सड़क पर काल बनकर कूदा बंदर: बेकाबू होकर पलटी बाइक, दंपत्ति सहित तीन।
Panna, Panna | Jun 11, 2026 पन्ना के झिन्ना मार्ग पर आज एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहाँ एक वन्य जीव की जान बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक चालक 60 वर्षीय वृद्ध दीपक विश्वकर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बाइक पर सवार महेश रैकवार और उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।