बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर में पति से झगड़ा होने पर महिला ने पिया डीजल
मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर में पति से झगड़ा होने पर महिला ने डीजल पी लिया। डीजल पीने से महिला की हालत बिगड़ गई। तत्काल परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन घर में क्लेश करता है।