सीतापुर: काशीराम कॉलोनी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
जनपद की रामकोट थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी तरफ सड़क पर जा पहुंची हादसे में बाइक पर सवार मैगलगंज निवासी तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। जिनको एंबुलेंस ना मिलने पर ऑटो से जिला अस्पताल भेजा गया है।