लवकुशनगर: लवकुश नगर हत्याकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार के इनामी सहित कुल 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 3, 2026
लवकुश नगर थाना क्षेत्र के अक्टोहा तिराहा में 23 मई को हुई कृष्णकांत गुप्ता की हत्या और सत्येंद्र राजपूत पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रांशु तिवारी और सुशील उर्फ बंटा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम 5 बजे न्यायालय में पेश किया गया है।