पट्टी: भाटी गांव की महिला को सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी गांव में सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी गीता देवी (50 वर्ष) खेत से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को स