कन्नौज: इंदरगढ़ के उदयपुर गांव में खेती से जुड़े विवाद में दंपत्ति के साथ हुई मारपीट, एसपी से लगाई गुहार
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे दंपत्ति ने एसपी से कार्यवाही की मांग की है। शिकायतकर्ता के द्वारा 3 के खिलाफ एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया गया है। खेत पर पानी जाने से जुड़ा विवाद हुआ जिसके बाद मारपीट का आरोप लगाया गया है। 19 अक्टूबर को हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को शिकायती पत्र दिया गया है।