बकेवर थाना क्षेत्र के लखना पुराना पुल नहर पार निवासी अनीश कुशवाहा पुत्र मुन्नी कुशवाहा ने रविवार देर शाम 7 बजे बताया कि अपने 16 वर्षीय बेटे संजय 19 दिसंबर को जनता इंटर कॉलेज, बकेवर में कक्षा 11 की पढ़ाई करने के बाद घर लौटा, जिसके बाद अचानक लापता हो गया। तीन दिनों से लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.