उत्तराखंड सरकार का 22 साल पुराना हेलीकॉप्टर अब रखरखाव मांग रहा है। नए हेलीकॉप्टर की खरीद के प्रयास 2013 से चल रहे हैं, लेकिन कई बार टेंडर रद्द हो चुके हैं। सरकार अब फिर से इस पर विचार कर रही है कि नया हेलीकॉप्टर खरीदा जाए या किराये पर लिया जाए। यूकाडा के अनुसार, नए हेलीकॉप्टर की आवश्यकता महसूस हो रही है.