आगरा के सदर बाजार क्षेत्र स्थित गोपी चंद शिवहरे रोड पर खड़ी सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख कार सवार बाहर निकल आए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।