हज़ारीबाग: मानव-हाथी संघर्ष में हाथियों का तांडव, 6 की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत आंगो थाना क्षेत्र के गोंदवार गांव में हाथियों के हमले से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जिनमें दो मासूम बच्चे भी बताए जा रहे हैं। घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई, जब पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और भुइयां टोली स्थित एक घर को निशाना बनाया।