कलान: कौमी गांव में गैस सिलेंडर में लगी आग, बाइक समेत घरेलू सामान जलकर हुआ नष्ट
परौर। थाना क्षेत्र के कौमी गांव में बीती शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गुल मोहम्मद की पत्नी यास्मीन रसोई में खाना बना रही थीं, तभी सिलेंडर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया